Small home interior tips

अपने छोटे आशियाने को और ज्यादा सुंदर कैसे बनाएं | Small Home simple Interior tips

जैसा कि आप सब ने सुना होगा कि हर घर कुछ कहता है घर छोटा हो या बड़ा अपना हो या किराए का घर तो घर ही होता है|अगर इसको और ज्यादा अच्छे से सजाया जाए तो यह एक स्वर्ग के समान प्रतीत होता है हम दिन भर कहीं पर भी हो लेकिन शाम के समय घर जाकर ही सुकून मिलता है| अगर आपका घर छोटा भी है, तो हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिससे आप अपने घर को और ज्यादा सुंदर बना सकते हैं |

decorative wall

जब आप अपने घर को सजाने की बात करते हैं तो आप सोचते होंगे मार्केट से कुछ महंगे 24 या कुछ और समान लेकर आने होंगे जिससे आप अपने घर को अच्छे से सजा पाएंगे | अपने घर को सजाने के लिए आप किसी डेकोरेटर की हेल्प भी ले सकते हैं, या फिर हम कुछ आपको ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने घर को सजा पाएंगे |

घर में एक फोकल प्वाइंट बनाएं

आप अपने रूम में किसी एक दीवार पर फोकल प्वाइंट क्रिएट कर सकते हैं | जिससे आपका रूम बैलेंस लगने लग जाएगा और रूम देखने में सुंदर दिखेगा इसके लिए आपको कोई ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है या तो आप अपनी दीवार को डेकोरेट कर सकते हैं ,या फिर उस दीवार पर कोई टेक्सचर पेंट या वॉलपेपर भी लगा सकते हैं |

फर्नीचर को दुबारा से रिअरेंज करके देखें

घर में रखा हुआ फर्नीचर घर की सुंदरता बढ़ाने में एक बहुत बड़ा योगदान देता है| आप अपने फर्नीचर को अपनी जगह के हिसाब से भी रिअरेंज कर सकते हैं| उसके ऊपर आप कोई ब्राइट कलर करके उसकी सुंदरता भी बढ़ा सकते हैं| फर्नीचर में किया गया थोड़ा सा बदलाव भी घर की सुंदरता बढ़ा सकता है|

खुशी ग्रीन प्लांट लेकर आए

आप अपने घर में कुछ ग्रीन प्लांट को भी ऐड कर सकते हैं| जिससे जिससे आपके घर की सुंदरता और ज्यादा बढ़ जाती है| कुछ आप फ्लोर पर रखने वाले और कुछ हैंग करने वाले प्लांट का प्रयोग करें अगर घर में ग्रीन प्लांट रहते हैं| तो उससे घर का वातावरण भी शुद्ध होता है और घर भी सुंदर बनता है| ग्रीन प्लांट तो ऐसे हैं कि आप जितना भी ज्यादा लगाओगे उतना ही अच्छा रहता है|

कमरे की दीवार का आकार बदलें

कमरे की दीवार पर जैसे 3D वॉलपेपर या कुछ वॉल हैंगिंग लाइट का प्रयोग करके भी दीवार का लुक बदला जा सकता है| उस पर कुछ माल बाजार से डेकोरेटिव पीस लाकर भी लगा सकते हैं| जिससे आप की दीवार की सुंदरता बढ़ जाती है|

कुछ छोटे-छोटे बदलाव भी कर सकते हैं

घर में कुछ और छोटे-मोटे बदलाव करके भी बदला जा जा जा सकता है जैसे कि आप कुछ कलरफुल लाइट लगा सकते हैं| कुछ अच्छे डिजाइन के पर्दे लेकर आ सकते हैं| कुछ अच्छे डिजाइन के फ्लोर मैट और बेडशीट से भी आपके बेडरूम लुक चेंज हो जाता है|


बहुत महत्वपूर्ण 9 बातें आपको मॉड्यूलर किचन (Modular Kitchen) के बारे में पता होनी चाहिए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *